सड़क दुर्घटना में सोल्ड बोलेरो हुई क्षतिग्रस्त.
चारामा थाना अंतर्गत NH-30 लखनपुरी वैष्णव मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक सोल्ड बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध कायम किया है.
किशोर कुमार कुमेटी ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई 2021 को वह ग्राम चिनौरी से कीर्तन सिन्हा का घरेलू समान अपने पिकअप सोल्ड (बोलेरो) से चिनौरी से अंतागढ ले जा रहा था, इसी दौरान मेन रोड़ NH-30 लखनपुरी वैष्णव मंदिर के पास करीबन 11.30 बजे पिछे से आ रहे फोर्ड कम्पनी फिगो कार का चालक अपने कार को तेजी एंव लापरवाही पूर्वक चलाते हुये किशोर कुमार के पिकअप को पीछे तरफ से ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे किशोर के गाड़ी बोलेरो का पीछे भाग क्षतिग्रस्त हो गया है.
मामले में एक्सीडेन्ट करने वाला फिगो कार नम्बर CG 04 LL 9700 के वाहन चालक पुष्पेन्द्र साहु पिता कौशल साहु आदर्श नगर रायपुर पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.