नक्सली पीड़ित परिवार के लिए 5 लाख स्वीकृत
नक्सली हिंसा में मृत व्यक्ति के परिवार के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार ने 5 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की हैं। ग्राम पारलमेटा थाना आमाबेड़ा निवासी सुकधर गावड़े की नक्सलियों ने 10 मई को हत्या कर दी थी, जिसके प्रकरण में कलेक्टर ने मृतक की पत्नी श्रीमती चमरे बाई गावड़े के लिए 5 लाख रूपये स्वीकृत किया। सहायता राशि को लाभार्थी के पक्ष में सावधिक जमा खाता खोलने एवं न्यूनतम 03 वर्ष की लाॅकइन अवधि के लिए उस खाते में राशि को जमा करवाने के लिए एसडीएम अंतागढ़ को निर्देशित किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें