भारतीय सेना में सेवारत होने पर जंगी ईनाम की पात्रता
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेट कर्नल उदया कुमार टी (सेवानिवृत्त) ने कांकेर जिले में निवासरत अभिभावकों से कहा है कि जिनके एक मात्र संतान या सभी संतान भारतीय सेना में सेवारत हैं, उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप हर साल 05 हजार रूपये जंगी ईनाम की पात्रता है। ऐसे अभिभावक उक्त ईनाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष क्रमांक 75874-55691 पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।
अन्य सम्बंधित खबरें