लघु धान्य फसलों के उत्पादन को बढ़ाने कतार बोनी का प्रदर्शन - CG Sandesh

लघु धान्य फसलों के उत्पादन को बढ़ाने कतार बोनी का प्रदर्शन

कृषि विज्ञान केन्द्र एवं इंदिरा गांधी कृषि विवि के फार्म मशीनरी एवं पावर इंजिनियरिंग विभाग ने लघु धान्य फसलों के उत्पादन बढ़ाने के लिए दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम घोटुलमुण्डा, तराईघोटिया, चिनगांव में 15 एकड़ रकबा में रागी (मड़िया) फसल का बीज उर्वरक बुवाई यंत्र (सीड ड्रिल) द्वारा कतार बोनी का प्रदर्शन किया। 

परम्परागत विधि में कृषक मड़िया को छिटकवा विधि से बुवाई करते है जिसके कारण कई बार प्रति इकाई क्षेत्र में पौध संख्या पर्याप्त न होने के कारण उपज में कमी आती है, वहीं दूसरी ओर अधिकांश कृषक इसे रोपाई विधि द्वारा फसल को लगाते है, इस विधि में कृषकों को मजदूरी लागत अधिक आती है, इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए बुवाई लागत को कम करने एवं उत्पादन को बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म इंदिरा रागी 1 की कतार बोनी का प्रदर्शन किया गया है। इस विधि से जहां एक ओर 10 से 12 प्रतिशत बीज की बचत होती है, वहीं दूसरी ओर मजदूरी लागत में 15 से 20 प्रतिशत की कमी आती है।


अन्य सम्बंधित खबरें