सरायपाली विधायक नंद ने ग्राम भोथलडीह में बच्चों को तिलक कर व... - CG Sandesh

सरायपाली विधायक नंद ने ग्राम भोथलडीह में बच्चों को तिलक कर वजन त्यौहार का किया शुभारम्भ

शासन के निर्देशानुसार 07 जुलाई 2021 से 16 जुलाई 2021 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाना हैं। सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत आने वाली 321 आंगनबाड़ी केंद्रों को 66 कलस्टर में विभाजित कर वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वजन त्यौहार का शुभारंभ विधायक सरायपाली किस्मत लाल नंद के द्वारा ग्राम पंचायत भोथलडीह से किया गया। विधायक ने बच्चों को तिलक लगाकर वजन किया तथा नगरीय निकाय में वजन त्यौहार का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 04 के आंगनबाड़ी केन्द्र से अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् सरायपाली अमृत पटेल के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक सरायपाली किस्मतलाल नंद द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र भोथलडीह में मुनगा पौधा का रोपण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली सुश्री नम्रता जैन के द्वारा वजन त्यौहार का निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित किशोरी बालिकाओं से स्वास्थ्य एवं कैरियर से संबंधित चर्चा की गई। ग्राम पंचायत भोथलडीह में आयोजित वजन त्यौहार में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आई.पी.कश्यप, परियोजना अधिकारी सरायपाली जी.आर. नारंग, एवं सेक्टर पर्यवेक्षक नेत्रावती साहू, कामिनी पटेल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें