कांकेर जिले को 105 मेट्रिक टन डीएपी प्राप्त - CG Sandesh

कांकेर जिले को 105 मेट्रिक टन डीएपी प्राप्त

राज्य शासन ने कांकेर जिले के लिए 105 मेट्रिक टन डीएपी प्रदाय किया है, जिसमें से सहकारी समिति कोदापाखा में 25 मेट्रिक टन, आसुलखार में 25 मेट्रिक टन तथा सहकारी समिति दमकसा में 30 मेट्रिक टन भेजा गया है। इसके अलावा जिले के अन्य समितियों में भी डीएपी खाद भेजा जा रहा है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि कांकेर जिले के लिए 100 मेट्रिक टन खाद जल्द प्राप्त होगी, जिसे समितियों में भेजा जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें