जिला-अनुविभाग स्तरीय नगरीय निकाय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन
नगरीय क्षेत्रों में वन अधिकार मान्यता पत्रों संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय एवं अनुविभाग स्तरीय नगरीय निकाय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन किया गया है।
जिला स्तरीय नगरीय निकाय वन अधिकार समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को इस समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। श्रीमती सरोज जितेन्द्र सिंह ठाकुर, भगवान सिंह कुंजाम, केशव धनेलिया, वन मण्डलाधिकारी कांकेर, वन मण्डलाधिकारी पूर्व वनमण्डल भानुप्रतापपुर और वन मण्डलाधिकारी पश्चिम वनमण्डल भानुप्रतापपुर को जिला स्तरीय नगरीय निकाय वन अधिकार समिति का सदस्य बनाया गया है।
जिले में अनुविभाग स्तरीय नगरीय निकाय वन अधिकार समिति का भी पुनर्गठन किया गया है। कांकेर अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर को अध्यक्ष बनाया गया है तथा अनुविभागीय अधिकारी (वन) कांकेर, मकबूल खान, सतीश दीपक, श्रीमती लीना मनोज जैन एवं जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार चारामा अनुविभाग में अनुविभागीय (राजस्व) चारामा को अध्यक्ष तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी चारामा, पार्षद कमलेश कुमार सेन, शंकर सिन्हा एवं श्रीमती वेदवती नायक तथा मंडल संयोजक नरहरपुर पंकज अंगारे को सदस्य बनाया गया है। भानुप्रतापपुर अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को अध्यक्ष, उप वन मण्डलाधिकारी (पूर्व) वनमण्डल भानुप्रतापपुर, पार्षद रूपेन्द्र मरकाम, भगवान सिंह कुंजाम, श्रीमती जया धामेचा और जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। अंतागढ अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंतागढ को अध्यक्ष, अनुविभागीय (वन) अंतागढ, पार्षद जोहरूराम नेताम, कार्तिक देहारी एवं श्रीमती अंजनी साहू और मण्डल संयोजक अंतागढ़ पारेश्वर कुर्रे को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार पखांजूर अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर को अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी (वन) पखांजूर, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती मायारानी सरकार, पार्षद श्रीमती सरिता नाग, बृजगोपाल शील एवं मण्डल संयोजक पखांजूर सोपसिंह नेताम को सदस्य बनाया गया है।