दुकान लगाने की बात पर भाईयों में मारपीट.
सत्यजीत कुण्डू ने पुलिस को बताया कि पखांजूर के तहसील कार्यालय के सामने उसका निवास स्थान एवं फोटो कापी सेंटर की दुकान है, जहाँ 7 जुलाई 2021 के दोपहर 03.30 बजे उसके बड़ा पिताजी का लड़का संजीत कुण्डू पिता सुभाष कुण्डू ग्राम धनोरा थाना धनोरा जिला गढचिरौली महाराष्ट्र ने उसके घर के सामने आकर दोनो भाईयों में दुकान लगाने की बात पर से संजीत कुण्डू ने सत्यजीत कुण्डू को अश्लील मां बहन की गाली गलौज कर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किया एवं जान से मारकर फेंक दूंगा कहकर धमकी दिया.
सत्यजीत कुण्डू ने बताया कि आरोपी उसके गर्दन को पकड़कर दबा रहा था एवं उसके सिर को पकड़कर दीवाल में ठोकर मारने से सिर से खून निकला. मामले में शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें