बिना पुछे गौठान का गोबर को कहां बेच दिया...... रोका छेका कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् पंचायत सचिव की खेत में बुलाकर लात घुसा थप्पड़ से पिटाई.... मामला दर्ज
पखांजूर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत इरिकबुटा में पंचायत सचिव को बिना पुछे गौठान का गोबर को कहां ले जाकर बेच दिया है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई जिसके संबंध में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई है.
रघुवीर खड़हे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पंचायत इरकबुट्टा का सचिव है, दिनांक 05 जुलाई 2021 को अपने ग्राम पंचायत मुख्यालय के इरकबुटृटा के आश्रित ग्राम उड़ुमगांव में गौठान के अंतर्गत शासन के आदेश अनुसार रोका छेका कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें वह अपनी उपस्थिती दिया था.
रघुवीर खड़हे ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लगभग 3.30 बजे अपरान्ह में उसे श्री रामचंद कुमेटी के द्वारा मोबाईल फोन करके उसके खेत में बुलाया था जहां पर रघुवीर के पहुंचने के बाद उससे गौठान में गोबर खरीदी कर जो खाद बना उसे लेम्पस सोसायटी में मेरे बैगर पूछे कैसे भेज दिये कहकर झगड़ा विवाद प्रारंभ कर श्री रामचंद कुमेटी, पन्चूराम ध्रुवा, बजनाथ मण्डावी, मनकेर यादव एवं लच्छन उयके के द्वारा गंदी गंदी गाली गुप्तार कर मुझे जान से मारने की धमकी देकर लात घुसा थप्पड़ से मारपीट कर किये.
सचिव रघुवीर ने बताया कि उसे मारते पीटते गांव के दया राम हिड़को (सरपंच) सनऊ राम कड़ियाम (वार्ड पंच) रंजीत दुग्गा वार्ड पंच ग्राम खैरकट्टा ग्राम पंचायत इरकबुट्टा के द्वारा देखा गया है एवं बीच बचाव किया गया है.
मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.