पूर्व की बात को लेकर गाली गलौज कर डण्डे से मारपीट - CG Sandesh

पूर्व की बात को लेकर गाली गलौज कर डण्डे से मारपीट

आवास प्लाट पखांजूर में पूर्व की बात को लेकर गाली गलौज कर डण्डे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के लिए एक व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

डोमेन्द्र देवांगन ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई 2021 को वह सुबह सामान खरीदने के लिये दुकान की तरफ जा रहा था तभी संतोष खोब्रागढे के घर के पास करीबन 09.00 बजे मोहल्ले का सुरेश दामले अचानक ही उसके पास आकर तु बहुत दादा बनता है बोलकर अश्लील गाली देने लगा जिस पर डोमेन्द्र द्वारा विरोध किया तो उसे  बांस के डण्डे को उठाकर कर तुझे जान से मारकर तेरे होशियारी खत्म कर दूंगा कहकर मारने लगा. जिससे उसे  काफी चोंटे आई है.

मामले में  प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी सुरेश दामले पिता छबीलाल दामले के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें