शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट.
नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम रिसेवाडा में एक महिला को उसके पति द्वारा अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसपर मामला दर्ज करवाया गया है.
कमली बाई वट्टी ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसके पति रविलाल वट्टी ने उसके हमारे खेत में काम करने नही जाते हो कहकर लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट किया था, जिससे वह अपनी बेटी तुलेश्वरी वट्टी के साथ पड़ोसी सुशीला नेताम के घर में रह रही थी. जो पड़ोसी के घर से ही खेती बाड़ी का काम करते अलग खाना पिना करते थे.
कमली बाई वट्टी ने बताया कि 7 जुलाई को 2021 लगभग 11.00 बजें उसका पति रविलाल वट्टी पड़ोसी सुशीला नेताम के घर बाहर शराब के नशे में आकर उसे नाम से कमली चिल्लाकर बाहर निकल, दुसरे के घर में रहती हो, अपने घर मे नही रह सकती कहकर अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौच देते हुऐ मारते पीटते घर तक लाया एवं जान से मार दुंगा कहकर धमकी दिया. जिससे कमली को चोट आई है, खुन निकला है दर्द हो रहा है.
मामले में प्रार्थिया के रिपोर्ट आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.