अंग्रेजी शराब बेचने ग्राहक की कर था तलाश, पुलिस ने पकड़ लिया  - CG Sandesh

अंग्रेजी शराब बेचने ग्राहक की कर था तलाश, पुलिस ने पकड़ लिया

कोरर पुलिस ने 8 जुलाई 2021 को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब रख कर ग्राम तालाकुर्रा आवास पारा में अपने घर के सामने आम जगह में बेचने के लिये ग्राहक तलाशते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर एक व्यक्ति अपने पास प्लास्टिक थैला में 09 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की प्रत्येक में 180ML भरा पौवा रखा हुआ प्रति नग किमती 120 रू. जुमला किमती 1080 रू. मिला. जिसपर पुलिस ने आरोपी अलित कुमार सिन्हा पिता केशव सिन्हा उम्र 46 वर्ष साकिन तालाकुर्रा पर धारा 34(1)(क)-LCG का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें