बस स्टैण्ड के पीछे सटटा पटटी लिखते पकड़ाया.
चारामा पुलिस ने 7 जुलाई 2021 को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को बस स्टैण्ड जनता भोजनालय के पीछे सटटा पटटी लिखते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पहुंचकर संग्दिध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम सागर बाल्मिकी पिता स्व. पतिराम बाल्मिकी उम्र 28 वर्ष जाति मेहत्तर साकिन वार्ड क्रमांक 8 चारामा को होना बताया, पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति को चेक करने पर 04 नग सटटा पटटी का पर्ची जिसमें विभिन्न अंको वाला पर्ची में 830 रूपया रकम लिखा मिले, तथा आरोपी के कब्जे से 04 नग सटटा पटटी जिसमें विभिन्न अंक लिखा है एक डाट पेन, नगद 390 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी के खिलाफ 4 (क)-LHY का अपराध धारा कायम किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें