माँ ने अपने ही बेटे को बताया समाज व परिवार के लिए घातक, जिला... - CG Sandesh

माँ ने अपने ही बेटे को बताया समाज व परिवार के लिए घातक, जिला बदर होने के बावजूद घर आकर दे रहा था जान से मारने की धमकी.

भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत कन्हारगांव में एक महिला को उसके बेटे ने जमीन विक्रय की राशि को लेकर गला दबा कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. जो कि जिला बदर के केस में वर्तमान में बाहर रहते हुए भी रात आधी रात को घर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर गली गलौज कर मारपीट कर  जान से मारने की धमकी देता है. इतना ही नही महिला ने अपने ही बेटे को समाज व परिवार के लिए घातक बताया है और उसके पति की मौत में भी हाथ होना बताया है.

प्रार्थीया सम्पतीन गावड़े पति स्व. कन्हैया गावड़े ने बताया कि उसका लड़का संजु गावड़े 8 जुलाई 2021 के रात 2 बजे आके दरवाजा तोड़ के अंदर घुसकर गाली गलौज मारपीट कर गला दबाने कि कोशिश कर रहा था.

जिसे उसके छोटे बेटे योगेश गावड़े एवं उसकी पत्नि ने बचाया, इसके बाद आरोपी संजू मिट्टी तेल खोजने लगा और  मिट्टी तेल नहीं मिलने पर पानी डाल के मारपीट किया.

प्रार्थीया ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके दामांद सुनील नरेटी को ऑफिस से बाहर बुलाकर शहर से बाहर ले जा रहे थे उनके साथियों के मारपीट की, जहां से  उसके दामांद ने किसी तरह अपनी जान बचाई.

प्रार्थिया ने बताया कि उसका बेटा संजू रात को फोन करके गाली गलौच कर  जान से मारने कि धमकी देते हैं. और उसके पति के द्वारा जमिन विक्रय की पुरी राशि मेरे को दो करके सबके साथ दुर्व्यवहार कर घर को आग लगा दुंगा बोलत है.

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी पर कई केश हैं, ये जिला बदर के केस में वर्तमान में बाहर रहते हुए भी रात आधी रात को पहुंचकर गली गलौज मारपीट जान से मारने की धमकी देता है.

प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति के मृत्यु के पूर्व से ये भानुप्रतापपुर में ही घूमता है, उसके पति के मौत के पीछे भी संजू का ही हाथ है, ये समाज और परिवार के लिए घातक है, ये (संजू) कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. जिसके चलते उन्हें जान का खतरा है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें