दल्लीराजहरा रोड़ पर स्थित मोबाइल दुकान से हुई चोरी.
भानुप्रतापपुर के यश मोबाईल से करीब 30 हजार के मोबाईल चोरी होने पर मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया है.
प्रार्थी राजू साहू पिता दिलीप साहू उम्र 28 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह दल्लीराजहरा रोड़ भानुप्रतापपुर में यश मो. के नाम पर मोबाइल का दुकान चलाता है, आज सुबह 8 बजे उसे पड़ोसी दुकान मनीष रामटेके ने फोन कर बताया कि आपके मेरे दुकान का शटर उपर उठा हुआ है. तब राजू तुरंत अपने घर से दल्लीराजहरा रोड स्थित मेरे दुकान के पास गया और देखा तो उसके दुकान का ताला लगा हुआ था और दरवाजा के शटर उपर लगभग 1 फिट उटा हुआ था तब ताला खोलकर देखा तो दुकान का सामान इधर उधर बिखरा हुआ था और दुकान में रखे लगभग 30 हजार रू कि मोबाइल को किसी अज्ञात चोर ने 7 जुलाई की रात दुकान के शटर को उटा कर दुकान के अंदर घुसकर चोरी करके ले गया. मामले में पुलिस ने अज्ञात1 चोर के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.