महिला की बाड़ी में गाड़ने लगे खूंटी, मना करने पर की मारपीट, 4 लोगों पर अपराध दर्ज.
बांदे थाना अंतर्गत ग्राम पी.व्ही.79 शांतिपुर में कुछ लोगो ने एक महिला से उसके बाड़ी में घेरा लगाने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच करते हाथ मुक्का से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
गंधारी मंडल पति स्व.प्रसाद मंडल उम्र 50 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई 2021 के सुबह 09.00 बजे जब वह अपने घर पर काम कर रही थी, उसी समय बिल्लु, टिडगू ध्रुवा, मन्नु गावडे, मंगडू गावडे उसके घर आये और बाड़ी तरफ जाकर उसके बाड़ी में घेरा लगाने के लिये खुंटी गाड़ने लगे जिसे गांधारी ने खुंटा गाड़ने मना किया तो, यह जमीन हमारी है कहते हुये बिल्लु महिला के हांथ को पकड़ कर मरोड़ दिये और हांथ मुक्का से मारपीट किये हैं.
मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें