प्रेम विवाह के बाद लड़की को घर चलो कहकर की गई मारपीट.
बांदे थाना अंतर्गत नयापारा पानावार में हाथ थप्पड़ व बांस के डंडे से मारपीट किये जाने से मामला दर्ज कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा सरकार पति श्यामल सरकार उम्र 18 वर्ष ने श्यामल सरकार से प्रेम विवाह किया है, दोनो एक दूसरे से दो साल से प्रेम करते थे परन्तु पूजा ने अपनी मां एवं परिवार के बिना मर्जी के श्यामल सरकार के साथ जाकर ग्राम पानावार नयापारा के समाज के सामने दोनो ने धार्मिक रीति रिवाज के साथ शादी की.
इसके बाद 3 जुलाई 2021 के दोपहर करीबन एक बजे जब पूजा सरकार का पति घर पर नहीं था तभी उसकी बड़ी बहन आलो शील व राजाशील निवासी पखांजूर पूजा के घर में आये और राजा शील ने उसे घर पखांजूर चलने बोला. जिसपर पूजा ने मन किया तो उसे जबरदस्ती पकडकर अश्लील व्यवहार कर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये हाथ थप्पड व बाथरूम के पास पडे बांस के डंडे से मारा.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294,323,506,34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.