निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें : सांसद मंडावी
सांसद मंडावी की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक आयेजित की गई, जिसमें जिले में संचालित केन्द्र व राज्य प्रायोजित विभिन्न विकास कार्यां की गहन समीक्षा करते हुए सांसद मंडावी ने सड़क, भवन, पुल-पुलिया सहित सभी निर्माण कार्यां में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग की ओर से कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कार्य करें, जिसकी हर जगह तारीफ हो और अन्य जिलों के लिए उदाहरण बनें। उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर भी मौजूद थे। कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि सभी काम गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा किए जाएंगे। बैठक में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, समाज कल्याण की ओर से संचालित पेंशन स्कीम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कां का निर्माण, शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों का मोहल्ला क्लास, महिला व बाल विकास विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना व वजन त्यौहार, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरेाना टीकाकरण व उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं, खाद्य विभाग की ओर से पहुंचविहीन क्षेत्रों में खाद्यान्न का भंडारण व वितरण, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना से लाभान्वित हितग्राही, दल्ली राजहरा से रावघाट रेल लाईन निर्माण कार्य इत्यादि की विस्तृत समीक्षा किया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि बैठक में जो भी निर्देश दिये गये हैं, उनका पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में कांकेर विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, दिशा समिति के सदस्य जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम, चारामा के अध्यक्ष अरूण मरकाम, जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर श्रीमती बृजबती मरकाम, दुर्गूकोंदल के जनपद अध्यक्ष सातो बाई दुग्गा, धीरज नेताम, अनिता रावटे, संजूलता नेताम, सुरेखा नेताम, पंचूराम नायक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।