अर्जुनी निवासी चंद्रिका को मिली व्हीलचेयर
छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक शिशुपाल शोरी तथा कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम के निर्देशन में गत दिवस समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्राम अर्जुनी निवासी चंद्रिका नेवरा के घर पहुंचकर उन्हें व्हीलचेयर प्रदाय किया गया। 40 वर्षीय चंद्रिका नेवरा की कमर व दोनों पैर में कमजोरी होने के कारण चलनें-फिरने में असमर्थ हो गई थी। राज्य शासन की दिव्यांगजन योजनातर्गत चंद्रिका नेवरा को समाज कल्याण विभाग की ओर से व्हीचेयर दिया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी संघ के संचालक व गोविन्दपुर के उप सरपंच डोमेन्द्र सिंह ठाकुर और समाज सेवक दीपक ठानेकर उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें