जिले में अब तक 277.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
चालूू मानसून के दौरान कांकेर जिले में 1 जून से अब तक 277.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीती रात से जिले के सभी 07 तहसीलों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा भानुप्रतापपुर तहसील में 54.8 मिली मीटर और सबसे कम वर्षा 9.6 मिली मीटर कांकेर तहसील में दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 08 जुलाई की स्थिति में दुर्गूकोंदल में 14.8 मिली मीटर, चारामा में 15.6 मिली मीटर, अंतागढ़ में 40.6 मिली मीटर और पखांजूर में 26.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें