छात्रावास का लाभ लेने भूतपूर्व सैनिक व विधवाओं के बच्चों से ... - CG Sandesh

छात्रावास का लाभ लेने भूतपूर्व सैनिक व विधवाओं के बच्चों से आवेदन आमंत्रित

भूतपूर्व सैनिक व विधवाओं के बच्चे जो रायपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और यदि वे छात्रावास का लाभ लेना चाहते हैं, तो ऐसे विद्यार्थियों के लिए जिला सैनिक कल्याण की ओर से रायपुर में छात्रावास की व्यवस्था की जा रही है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल उदया कुमार टी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि रायपुर में छात्रावास की सुविधा प्राप्त करने के लिए 15 जुलाई तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर में संपर्क कर बच्चों का नाम दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष क्रमांक 75874-55691 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें