कांकेर जिले को 100 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त
राज्य शासन की ओर से कांकेर जिले के लिए 100 मेट्रिक टन डीएपी प्रदाय किया गया है, जिसमें से सहकारी समिति कोयलीबेड़ा में 20 मेट्रिक टन, ताड़ोकी में 25 मेट्रिक टन तथा सहकारी समिति सारवण्डी में 25 मेट्रिक टन भेजा गया है, इसके अलावा जिले के अन्य समितियों में भी डीएपी खाद भेजा जा रहा है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि कांकेर जिले के लिए डीएपी 100 मेट्रिक टन और पोटाश खाद 75 मेट्रिक टन जल्द प्राप्त होगी, जिसे समितियों में भेजा जाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें