कोण्डागांव से दल्लीराजहरा मार्ग  पर किया गया था चक्का जाम, 5... - CG Sandesh

कोण्डागांव से दल्लीराजहरा मार्ग पर किया गया था चक्का जाम, 50-60 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज.

ताड़ोकी थाना अंतर्गत 8 जुलाई को कोण्डागांव से दल्लीराजहरा मार्ग पर ग्राम घोटुलबेड़ा बोन्दानार मेन रोड़ चौक पर अज्ञात 50-60 व्यक्तियों द्वारा गाड़ियों को रोककर चक्का जाम किया गया था, चक्का जाम में फसे एक पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है, जिसपर 50-60 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है.

 गोपाल देवांगन पिता चैतराम देवांगन उम्र 34 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई 21 को वह कोण्डागांव से दल्लीराजहरा अपनी आइसर ट्रक गाड़ी क्र. CG 24 P 2457 से जा रहा था, इसी बीच रास्ते में करीबन 1.00 बजे ग्राम घोटुलबेड़ा बोन्दानार चौक मेन रोड़ में अज्ञात ग्रामीणों द्वारा करीबन 50-60 की संख्या में आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया था, जहाँ गोपाल के जाने पर उसे भी रोक दिया गया और उसे जाने नही दिये.

बताया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 50-60 की सख्या में मेन रोड़ में चक्का जाम कर दिया गया था जिससे सभी आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने 50-60 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें