बस स्टैण्ड व यात्री प्रतीक्षालय पर शराब पीने वाले पर कार्यवाही.
चारामा पुलिस ने बस स्टैण्ड सुलभ शौचालय पानी टंकी के पास, तथा यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति को खुले स्थान में शराब पीते पाए जाने पर कार्रवाई किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान का घेराबंदी कर शराब पी रहे शराबी को पकड़े, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गब्बर सिंह सांगिया पिता धनेश राम सांगिया उम्र 40 वर्ष ग्राम सिरसिदा पटेलपारा का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि उक्त शराबी खुले स्थान पर शराब पीते पाया गया, शराबी से पूछताछ करने पर बताया कि शराब पीने का आदी हुं इसलिए शराब पी रहा हुं, पुलिस ने शराबी के कब्जे से एक देशी प्लेन मदिरा का पौवा जिसमे आधा शराब भरा हुआ लगभग 90 ml कीमत लगभग 40 रू., एक नग डिस्पोजल गिलास, एक नग खुला हुआ मिच्चर पैकेट को जप्त कर धारा 36(C)-LCG के तहत कार्रवाई किया.
इसी तरह यात्री प्रतिक्षालय कोरर चौक के पास एक शराबी बैठ कर शराब पी रहा था, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने पर नाम पता पूछने पर अपना नाम रोमन नेताम पिता कली राम नेताम उम्र 30 वर्ष जाति गोड़ मकान क्रमांक 793 चन्द्रशेखर आजाद चारामा का निवासी बताया आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि मै शराब पीने का आदी हुं, पुलिस ने संदेही के कब्जे से एक नग देशी मशाला पौवा जिसका ढक्कान खुला हुआ जिसमें लगभग 50 ML शराब भर हुआ है कीमत लगभग 40 रू. जप्त कर धारा 36 सी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.