अपनी जमीन से ईट हटाने कहा तो अश्लील गाली गलौच कर की मारपीट.
राजाराम मरकाम ने पुलिस को बताया कि उसके भांजा नरेश नेताम के जमीन मे कोंमल देव मरकाम इसी वर्ष गर्मी के मौसम मे ईटा बनाया था, 8 जुलाई 21 को उसका भाजा नरेश नेताम उक्त बनाये ईटा को अपने जमीन मे भुटटा बोने के लिये कोमलदेव को हटाने के लिये बोला तब कोमल देव मै तेरे मामा राजाराम से बात करता हूं बोलकर रात्रि करीबन 09.00 बजे राजाराम के घर आया और मोबाईल फोन लगाकर अपने भाजा से बात कराया तब राजाराम अपने भाजा नरेश को बोला कि क्या बात है, तो इसपर उसका भाजा बोला किे मै अपने जमीन मे भुटटा बोउगा इसलिये ईट को हटाने बोल रहा हूं. तो कोमल देव गाली गलौच कर रहा है. और अभी बरसात के मौसम मे मुझे ईट को हटाने बोल रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते आज तुम लोगो को जान से मार दुंगा कहकर मारपीट किया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोमलदेव मरकाम के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.