अंडा खाने दुकान पहुंचे दोस्तों के साथ हुई मारपीट - CG Sandesh

अंडा खाने दुकान पहुंचे दोस्तों के साथ हुई मारपीट

ग्राम कोडेकुर्से में अंडा दुकान में दो दोस्तों के मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

लक्की जैन ने पुलिस को बताया कि  08 जुलाई 2021 को वह अपने दोस्त राजेंद्र चुरेंद्र के साथ रात्रि करीबन 08.30 बजे ग्राम कोडेकुर्से के शीतलापारा चौक में अंडा खाने गया था. जहाँ दुकान में खडे थे उसी समय ग्राम कोडेकुर्से के पवन हिडको, खिलेश्वर हिडको वहां आकर दोनों को बोले की तुम दोनो यहां क्या करने आये हो और दोनों मारने पीटने लगे.

लक्की और उसके दोस्त को मारपीट में चोट आई है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें