नक्सली हिंसा में घायल व्यक्तियों के लिए दो लाख रूपये स्वीकृत
नक्सली हिंसा में घायल व्यक्तियों के लिए कलेक्टर ने 02 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। ग्राम कुंआपारा रामपुर थाना परतापुर निवासी कुमारी सुनीता हुपेण्डी और हीरालाल हुपेण्डी की 17 मार्च को नक्सलियों द्वारा छुपाये गये विस्फोट से घायल होने के प्रकरण में 01-01 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। उपरोक्त स्वीकृत राशि को पीड़ित बच्चे अवयस्क हैं या पीड़ित बच्चों के बालिग होने तक किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधिक जमा खाता में जमा होगा तथा उक्त खाते से प्राप्त होने वाले मासिक ब्याज को बच्चों के वैद्य संरक्षकों को प्रत्यक्ष रूप से प्रतिमाह संदाय किया जावे।
अन्य सम्बंधित खबरें