आलमारी के पीछे से मिला 25 पौवा अवैध शराब, महिला पर कार्यवाही
भानुप्रतापपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम भानबेड़ा में एक महिला को अपने घर में अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा बिक्री करने रखने हेतु रखे जाने पर पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान रजवन्तीन नुरेटी के निवास स्थान पहुंचकर घेराबंदी किया जहाँ, एक महिला घर में उपस्थित मिली जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम रजवन्तीन नुरेटी पति विशाल नुरेटी भानबेड़ा का रहने वाली बतायी, पुलिस ने बताया कि महिला के घर का तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के झोला में 25 पौवा देशी प्लेन मदिरा आलमारी के पीछे से मिला, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें