सरायपाली : एक बार फिर उजागर हुई ग्राम पंचायत की लापरवाही, सप्ताह भर के भीतर खुली पोल.
एक बार फिर सरायपाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमीसरार में निर्माण कार्यों में की जा लापरवाही और भ्रष्टाचार सामने आया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुसमीसरार में पंचायत द्वारा ढाई लाख रुपये की लागत से पचरी का निर्माण किया गया है. जिसमे मनमाने ढंग से लापरवाही करने की बात सामने आई है.
बताया गया कि निर्माण के दौरान अन्दर में मिट्टी और बालू डालकर कांक्रीट किया गया है. जिसके कारण एक सप्ताह के अन्दर ही पचरी में दरार आने लगी है और टूटने लगी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे ही भ्रष्टाचार कर निर्माण कार्य किया जाएगा तो बरसात के पूर्व ही पचरी धवस्त हो जायेगा, जिसके बाद ग्रामीणों को निस्तारी हेतु समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.
आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब ग्राम पंचायत कुसमीसरार में किसी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है, इसके पूर्व में भी पंचायत द्वारा मंगल भवन को गलत बनाये जाने का आरोप लगाया गया है. जिसके बाद उस भवन निर्माण पर रोक लगा दिया गया था.
बहरहाल एक बार फिर ग्रामीण जनपद सी.ई.ओ. से इस मामले में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत करेंगे.