शादी का झांसा देकर किया गर्भवती, फिर शादी करने से किया इंकार... - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर किया गर्भवती, फिर शादी करने से किया इंकार.

भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में युवक द्वारा शादी का झांसा देकर गर्भवती करने के बाद शादी से इनकार करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने भानुप्रतापपुर थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में पुलिस द्वारा आरोपित युवक के खिलाफ 376(2)(n)-IPC, 506-IPC  के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का आरोपी सतीश सेन पिता कृष्णा सेन से परिचय मोबाईल फोन के माध्यम से य हुआ था तब से हम दोनो आपस मे बातचीत करने लगे, और अब से लगभग 04 माह पहले आरोपी सतीश ने पीड़िता को अपने गृह ग्राम ले जाकर शादी का प्रलोभन देते हूये लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया. और  अब शादी करने से इंकार कर रहा है.

पीड़िता ने बताया कि वह एक माह की गर्भवती थी इस बात को समझकर उसे बच्चा गिराने गोली खिला दिया और मुझे मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया गया.  जिसके बाद प्रार्थिया अपने पिता के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करने पहुंची.


अन्य सम्बंधित खबरें