अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिला की मो... - CG Sandesh

अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिला की मोटरसायकल से गिरकर मौत

भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत पेंवारी पुल के पास मोटरसायकल से गिरने से के महिला की मौत हो गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून 21 को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये राधा बाई सलाम, अपने अमित सलाम के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG19BG 4902 हिरो स्पेलेण्डर से ग्राम लामपुरी से फरसकोट जा रही थी. इसी दौरान लगभग 10.10 बजे पेवारी पुल के पास राधा बाई सलाम अचानक मोटर सायकल से गिर गई, जिसके गिरने से सिर मे चोट लगी और प्रायवेट वाहन से अंतागढ अस्पताल लेकर आया गया जहां डॉ. द्वारा मृत घोषित किया गया.

पुलिस ने बताया कि मोटर सायकल सीजी 19 बीजी 4902 के चालक अमित कुमार सलाम के मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से उसके मोटर सायकल के पीछे में बैठी मृतिका राधाबाई सलाम गिरने से सिर में गंभीर चोट आने से ईलाज दौरान मृत्यु हुआ है. जांच में मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BG 4902 के चालक अमित कुमार सलाम के विरूध्द अपराध धारा 304 (ए) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें