महिला को खेती करने पर दी जान से मारने की धमकी
अंतागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम उमकी में एक महिला को खेती करने से मना करते हुए एक व्यक्ति ने अश्लील गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दी है, मामले में महिला ने पुलिस ने इसकी शिकायत की है.
प्रार्थिया रमुला दर्रो ने पुलिस को बताया है कि वह आंगनबाडी कार्यकर्ता है, तथा उसके ससुर स्व. बत्तेराम दर्रो का जमीन ईर्राबोडी ग्राम पंचायत मासबरस में है जिसकी देखरेख वह करती है.
प्रार्थिया ने बताया कि पिछले कई दिनो से जब भी वह अपने खेत में कार्य करने के लिए जाती है तो ईर्राबोडी गांव का बिसनाथ दर्रो उसे खेती करने से मना कर गाली गलौच करता है, और 09 जुलाई 2021 को सुबह लगभग 09.30 बजे जब वह अपने खेत में बोवाई करने के लिए गई हुई थी तभी बिसनाथ दर्रो वहां पर आ गया और माँ, बहन की अश्लील गाली गलौच कर कहने लगा कि इस जमीन में तुम खेती मत करो सत्तोबाई को खेती करने दो, और प्रार्थिया के मना करने पर बिसनाथ दर्रो ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौच किया.