बोर का पानी खेत में नहीं देने से मारपीट - CG Sandesh

बोर का पानी खेत में नहीं देने से मारपीट

कोरर थाना अंतर्गत ग्राम अण्डी में पानी की बात को लेकर वाद विवाद होने से मामला दर्ज किया गया है.  

कौशल कुमार साहू पिता हरकरराम साहू ने पुलिस को बताया कि 3 जुलाई 2021 को करीबन 9.00 बजे उसे उसके भाई बहू सुनिता साहू और उसका लड़का सर्वेस साहू,  डेविड साहू के द्वारा बोर की पानी खेती काम हेतु नही देने की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर, तुम कौन होते हो हमारे बोर का पानी मांगने वाले कहकर घर सामने मेरे साथ हाथ मुक्का व लात से मारपीट किये जिससे कौशल को चोट आई, मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें