जंगल नदी किनारे चल रहा था जुआ, पुलिस की कार्यवाही में 8 लोगों से करीब 1.5 लाख नगदी, 5 दोपहिया और एक चार पहिया वाहन जप्त.
बड़गांव पुलिस ने 10 जुलाई को मुखबीर की सुचना पर 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथो पकड़ा है. जिनसे नगदी रकम 1,46,440 रू0 व 52 पत्ती ताश व 02 नग नायलोन चटाई तथा एक बोलेरो, 5 मोटरसायकल जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई शाम करीब 5 बजे कोटरी नर्सरी के जंगल नदी किनारे मण्डागांव मे यह जुआ चल रहा था जहाँ रेड कार्यवाही किया गया, जिसमे आरोपी सुकुमार मजुमदार पिता सुनील मजुमदार उम्र 42 वर्ष, दुर्गा प्रसाद पाल पिता रामराज पाल उम्र 31वर्ष, कविन्द्र शर्मा पिता स्व0 शिवनाथ शर्मा उम्र 40 वर्ष, जीवन मण्डल पिता जगदीश मण्डल उम्र 38 वर्ष, देवाशीष सिकदार पिता स्व0 आनंद सिकदार उम्र 48, राकेश जयसवाल पिता स्व0 मोती लाल जयसवाल उम्र 38 वर्ष, विरेन्द्र मण्डल पिता स्व0 विमल मण्डल उम्र 48 वर्ष, सनिश मण्डल पिता समरेश मण्डल उम्र 34 वर्ष, जुआ स्थल पर जाकर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काट पत्ती नाकम जुआ खेलते पाये गए.
पुलिस ने आरोपीयों के फड़ एंव पास से कुल नगदी रकम 1,46,440 रू. 52 पत्ती ताश 02 नायलोन की चटाई तथा आरोपगण के कब्जे से 08 नग मोबाईल एक चार पहिया वाहन बुलेरो तथा 05 मोसा0 मौके पर जप्त किया. तथा जुआ एक्ट के तहत कारवाई किया.