जुबेस्ता गली में लोगो को अधिक पैसा मिलने का लालच देकर सटटा पटटी खिलाने वाला गिरफ्तार
कांकेर पुलिस ने 10 जुलाई 2021 को मुखबीर की सूचना पर संजय नगर जुबेस्ता गली में मानसिंह यादव को सटटा पटटी लिखकर लोगो को सटटा खिलाते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि संजय नगर जुबेस्ता गली कांकेर में मानसिंह यादव नाम का व्यक्ति अपने घर के सामने सटटा पटटी लिखकर लोगो को अधिक पैसा मिलने का लालच देकर अंको में दांव लगाकर जुआ खेला रहा था, जिसपर मानसिंह यादव के घर के पास पहुंचकर पुलिस ने रेड कार्यवाही किया गया जहां पर एक व्यक्ति सटटा पटटी लिखते हुये उसे पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी सफेद कागज एवं डट पेन हाथ में रखा हुआ था उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम मानसिंह यादव पिता स्व. गजाधर यादव उम्र 45 साल साकिन संजय नगर कांकेर का रहने वाला बताया, पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से नगद 3100 रूपये एवं सटटा पटटी जप्त किया गया.
आरोपी मानसिंह यादव ने बताया कि वह करीब दो माह से सटटा का कारेाबार कर रहा है 09% कमीशन के लालच में कादर खान को देता है, मामले में आरोपी मानसिंह यादव ,कादर खान के विरूध्द धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.