कलेक्ट्रेट रोड के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत.
कांकेर थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट रोड के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रैड रोड मे सुपर किराया भडार के पास पहुचा था कि विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल पैशन प्रो क्रंमाक सीजी 19 बी.जे.3359 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज एंव लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से चलाकर. विनोद साहू को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है जिससे उसे गभीर चोटे आई है और ईलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया.
लेकिन एक्सीडेन्ट से गभीर चोट की वजह से विनोद की ईलाज के दौरान मौत हो गई, बताया गया कि मोटर सायकल पैशन प्रो क्रंमाक सीजी 19 बी.जे.3359 के चालक द्धारा अपनी वाहन को तेज एंव लापरवाही पूर्वक चलाकर विनोद साहू को एक्सीडेन्ट करने से उसकी मृत्यु हुई है, मामले में पुलिस ने मो.सा. क्र. CG19BJ3359 के चालक पर धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.