सास और बहु के बीच मारपीट का मामला पहुंचा थाने.
नरहरपुर थाना अंतर्गत दुधावा चौकी के ग्राम धनोरा में सास और बहु के मारपीट का मामला थाने पहुँच गया, बहु ने अपने पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ मारपीट, अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज करवाया है. तो सास ने भी अपनी बहु पर मारपीट अश्लील गाली गलौच मारने की धमकी का आरोप लगाया है.
इन्द्राणी साहू ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई 2021 के रात में उसके घर का गैस सिलेण्डर खत्म हो गया, तो वह अपने पति महेश साहू को गैस सिलेण्डर भरवाकर लाने के लिये बोली. तो उसके पति ने जिससे भरवाती है, उसी से भरवा ले कहकर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगा. और जब वह इसका विरोध की तो उसे गाली देते हुये घर से भाग गया.
इसके बाद प्रार्थिया जब इस संबंध में अपने सास ससूर को बताने एवं पति को खोजने के लिए अपने ससुराल घर गई तो वहीँ हाथ मुक्का से मारपीट हुई मामले में इन्द्राणी साहू की शिकायत पर आरोपियों महेश साहू , लीलावती साहू , रमेश साहू , शंकर साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC का अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
जबकि लीलावती साहू की शिकायत पर इन्द्राणी साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.