सीड-बॉल रोपण महाअभियान का शुभारंभ - CG Sandesh

सीड-बॉल रोपण महाअभियान का शुभारंभ

कांकेर वनमण्डल में 50 हजार सीड-बॉल का होगा रोपण

वन मण्डल कांकेर अंतर्गत वन एवं वनोत्तर क्षेत्रों में फलदार प्रजातियों का सीड-बॉल रोपण महाअभियान का शुभारंभ आज ऑक्सीवन कांकेर में संसदीय सचिव एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिशुपाल शोरी एवं कलेक्टर चन्दन कुमार, वनमण्डलाधिकारी अरविंद पीएम तथा नगर पालिका के पार्षदों ने महुआ, जामुन एवं अमलतास के सीड-बॉल का रोपण किया। वनमण्डल कांकेर अंतर्गत 50 हजार सीड-बॉल रोपण किया जावेगा। सीड-बॉल रोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर पार्षद नरेश बिछिया, मीना उके, उगेश्वरी उईके, पूर्व पार्षद पप्पू मोटवानी, अरूण कौशिक, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेन्द्र कुमार गजबल्ला, बलीराम सिन्हा, पन्नालाल चौधरी सहित जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य सम्बंधित खबरें