टॉपलेस होकर लैंगिक समानता की मांग....बर्लिन की सड़कों पर सैक... - CG Sandesh

टॉपलेस होकर लैंगिक समानता की मांग....बर्लिन की सड़कों पर सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जर्मनी (Germany) की राजधानी बर्लिन (Berlin) में शनिवार को हुए अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें आज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. कहा जा रहा है कि उस वक्‍त पुलिस-प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए थे जब महिलाएं सड़कों पर टॉपलेस होकर उतर गईं, जबकि पुरुषों ने ब्रा, बिकिनी पहने हुए थे.

शरीर पर लिखा 'माय बॉडी, माय च्‍वाइस'
बर्लिन की सड़कों पर सैकड़ों की संख्‍या में उतरे ये लोग लैंगिक समानता (Gender Equality) की मांग कर रहे थे. उनका गुस्‍सा पुलिस के उस एक्‍शन को लेकर था, जिसमें एक फ्रांसीसी महिला को टॉपलेस होकर धूप सेंकने के कारण शहर के एक वाटर पार्क से निकाल दिया गया था. ये वाकया बीते महीने का है, लेकिन पुलिस के इस एक्‍शन ने महिलाओं के एक बड़े वर्ग को नाराज कर दिया. इसी के चलते प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने शरीर पर 'माय बॉडी, माय च्‍वाइस' जैसे नारे भी लिखवाए हुए थे.डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी महिला एक दोस्त और दो बच्चों के साथ स्विम पार्क में गई थी. उस दौरान उसने स्विमसूट पहना रखा था. लेकिन कुछ देर बाद महिला वहां टॉपलेस होकर सनबाथ लेने लगी, जिसका गार्ड्स विरोध करने लगे. वहां मौजूद गार्ड्स ने उसे सीना ढकने के लिए कहा तो उसने सवाल किया कि अगर पुरुष टॉपलेस होकर पार्क में रह सकते हैं तो वह क्‍यों नहीं? इस पर बहस बढ़ी तो गार्ड्स ने उसे बाहर निकाल दिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें