दुकान से की मोबाइल की चोरी, सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद.
आमाबेड़ा में एक दूकान से मोबाइल चोरी होने पर मामला दर्ज करवाया गया है, प्रार्थी विरेन्द्र पटेल पिता रतीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि उसका पटेल कंप्यूटर एंड मोबाइल का दुकान है, जहाँ 9 जुलाई 2021 को दोपहर करीब 1:30 बजे उसके दुकान के काउंटर से मोबाइल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया.
बताया गया कि चोरी करते हुए चोर दुकान में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है, चोर के हुलिया अनुसार पतासाजी की जा रही है, मामले में पुलिस ने अज्ञात1 चोर के विरुद्ध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें