घर जा रहे व्यक्ति की 4 लोगों ने की लाठी डंडे से पिटाई - CG Sandesh

घर जा रहे व्यक्ति की 4 लोगों ने की लाठी डंडे से पिटाई

अंतागढ के कंडरापारा में रविवार रात करीब 10 बजे घर जा रहे व्यक्ति की चार लोगों ने लाठी डंडे से बहुत पिटाई की, मामले के पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

श्रवण कुमार ध्रुवा  ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई 2021 को कंडरापारा अंतागढ के पास बने सरकारी मकान के पीछे खेत में दिन भर काम किया, उसके बाद अपने जीजा चमरू गावडे के घर कंडरापारा में पार्टी मनानें गया. पार्टी मनाते समय संतु ध्रुवा भी वहां आ गया और उसके बाद पार्टी मनाकर संतु ध्रुवा के साथ लगभग रात 10.00 बजे वह अपने घर जा रहा था कि कंडरापारा में गोलू उर्फ सुल्तान खान, सोनू खान, शंकर सलाम, महेश कंडरा उर्फ महेश पारधी मिले और बोले कि उस दिन तु हम लोगों को क्या बोला था. जिसपर श्रवण कुमार ध्रुवा ने कुछ नहीं बोला था बोला तो चारो मिलकर उसे अश्लील गाली गलौच करने लगे तथा आज तो अच्छा मौका है तुझे जान से मारकर किस्सा ही खतम कर देंगे बोलते हुए हांथ, मुक्का लाठी, डण्डा से बहुंत मारे.  मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें