शराब के नशे मे धुत्त होकर कर रहे थे गाली गलौच, बुलानी पड़ी पुलिस
बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 102 कृषक नगर कोरेनार चौक में शराब के नशे मे धुत्त होकर कुछ लड़के हल्ला गाली गलौच कर आपस में झगडा हो रहे थे. जिसकी सुचना पर पुलिस ने कार्रवाई किया है.
पुलिस ने बताया कि पीव्ही 102 कोरेनार चौक पर 03 लडके शराब के नशे में धुत्त होकर हो हल्ला करते हुये आपस में गाली गलौच कर झगडा कर रहे थे, जिससे ग्राम कोरेनार के ग्रामीणों को परेशानी एवं क्षोभ हो रहा था. पुलिस ने बताया कि तीनो लडकों को हो हल्ला गाली गलौच करते हुये पकड़ा गया. जिसमे संजय मेसो नरोटे पिता मेसो नरोटे उम्र 21 वर्ष, उमेश टिबरू उसेण्डी पिता टिबरू उसेण्डी उम्र 19 वर्ष, तथा विकास नरोटे पिता मानसू नरोटे उम्र 20 वर्ष शामिल है.
पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के एमएलसी रिपोर्ट में शराब का सेवन करना लेख करने पर आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 36(च) (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.