अवैध शराब के ख़िलाफ दो लोगो पर हुई कारवाई. - CG Sandesh

अवैध शराब के ख़िलाफ दो लोगो पर हुई कारवाई.

भानुप्रतापपुर पुलिस ने 11 जुलाई 21 को मुखबिर की सूचना पर बस स्टैण्ड भानुप्रतापपुर के टाटा भोजनालय में पंचदेव यादव को लोगो को शराब पीलाते हुए पकड़ा है, इसके आलावा आरोपी मनबोध यादव 3 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है.

पुलिस ने बताया कि घटना स्थाल पर घेराबंदी कर रेड किया गया, जहाँ शराब पीने वाले भाग गये तथा पिलाने वाला पंचदेव यादव पिता स्व. हरिशंकर यादव उम्र 50 वर्ष साकिन बस स्टैण्ड भानुप्रतापपुर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन मदिरा में आधा शराब भरी हुई 2 डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है किमती 40 रूपये को पुलिस ने जप्त कर सीलबंद कर आरोपी पंचदेव यादव का कृत्य 36 (C) आबकारी एक्ट का अंतर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

जबकि पुलिस ने ग्राम कुंआपानी में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखने की सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनबोध यादव पिता रविन्द्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नीचेपारा कुंआपानी के घर का तलाशी लेने पर एक पीला रंग के 5 लीटर क्षमता वाला जरकिन में भरी हुई लगभग 03 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब मिला, जिसे जप्त कर धारा 34 (1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें