नल में पानी देखने गई थी लड़की हुई लापता, अज्ञात पर बहला फुसलाकर ले जाने की शंका
कांकेर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपरहण करने की शिकायत पुलिस में की गई है. जब लड़की नल में पानी देखने गई थी उसी दौरान कोई अज्ञात उसका अपरहण कर ले गया.
प्राप्त जानकरी के अनुसार 10 जुलाई 2021 को लड़की के माता-पिता काम करने गये थे, और उनके सभी बच्चे घर पर थे. इसके बाद करीबन 11.30 बजे जब लड़की के माता पिता आये तो उनकी एक बेटी घर पर नही थी जो करीबन 11.00 बजे नल मे पानी देखने जा रही हूं कहकर घर से निकली और वापस नही आई, लड़की का आसपास रिश्तेदारो एंव आसपास के गांवो मे पता तलाश किया गया, जिसका कोई पता नही चला. परिजनों को मुझे शंका है कि उसकी नाबालिक लडकी कुमारी भारती पटेल को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें