सशस्त्र सीमा बल 33वी वाहिनी केवटी के सीओबी पोड़गांव के कार्य क्षेत्र के गांव में घर-घर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन
सशस्त्र सीमा बल 33वी वाहिनी केवटी द्वारा देहारी तोपाल, पोड़गांव,लामपुरी बड़े तोपाल गांव में वृक्षारोपण अभियान दिनांक-12/07/2021 को आयोजन किया गया जिसमें श्री सुधीर कुमार उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई (छ.ग.) के नेतृत्व में 33वी वाहिनी केवटी के बी समवाय पोड़गांव, अंतागढ़, कांकेर के कार्यक्षेत्र में आने वाले गांव देहारी तोपाल, पोड़गांव, लामपुरी और बड़े तोपाल में ग्रामीणों के साथ मिलकर हर घर में पांच पांच काजू पौधौ का रोपण व वितरण किया गया इस अवसर पर सुधीर कुमार उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (विशेष प्रचलन) सशस्त्र सीमा बल भिलाई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ""स्वयं जगे व लोगों को जगाएं मिलकर पर्यावरण बचाएं"" अपने आस-पास क्षेत्र में वृक्ष लगाये व विकसित पौधों को बच्चों की तरह देखभाल करे, वृक्षों के बिना वायुमंडल को होने वाली क्षति व पेड़ पौधे से प्राप्त होने वाले लाभ व मानव जीवन में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया व ग्रामीण जनता को वृक्षारोपण हेतु फलदार पौधे काजु, आम, कटहल, पपिता, अनार, अमरूद, इमली, बेहड़ा, मुनगा(सहजन) व अशोका के पौधे लगभग 33 वी वाहिनी केवटी के समवाय पोड़गांव,अंतागढ़, कांकेर के कार्यक्षेत्रों में 700 पौधे वितरण व घर घर में जवानों व ग्रामीण जनता द्वारा रोपित किया गया।

इस अवसर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी कमांडेंट विजय कुमार 33वी वाहिनी केवटी, द्वितीय कमान अधिकारी जनार्दन मिश्रा 28वी वाहिनी अंतागढ़, उप कमाडेंट हरेराम साव, उप कमाडेंट वी.भोगराजू, उप कमांडेंट सुरेश दिघाड़े, सहायक कमांडेंट राज कुमार कुमावत, सहायक कमांडेंट रितेश श्रीवास्तव, सहायक कमांडेंट सुमित मलिक, सहायक कमांडेंट पवन कुमार सीओबी पोड़गांव व बल के अधिनस्त अधिकारी व जवान शहीद देवकरण देहारी के पिता श्री विजय कुमार देहारी, जनप्रतिनिधियों में मिथलेश उसेंडी, जनपद सदस्य पोड़गांव, अंतागढ़, सियाराम मरकाम, सरपंच लामकन्हार व गुलाब सिंह देहारी ग्राम पटेल तोपाल व डिकेश, शैलेन्द्र कुमार, पोखराज, कमलेश ,चैनूराम गोविंद, खिलेश्वर, विजय, रवि सुख चंद, आशाराम, गजेन्द्र, श्रीमती कंचन देहारी, श्रीमती रमशिला, श्रीमती विनोता देहारी, श्रीमती विनोता देहारी व सरस्वती, मातृभूमि महिला स्व सहायता समूहों के महिला सदस्य व अन्य गणमान्य नागरिक घर घर में पौधा रोपण किया |
