मजदूरी की रकम मांगने पर बाप-बेटे ने मिलकर की पिटाई - CG Sandesh

मजदूरी की रकम मांगने पर बाप-बेटे ने मिलकर की पिटाई

कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम ठेलकाबोड में मजदूरी की रकम मांगने पर एक व्यक्ति से गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

सौरभ कुमार सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 02 जुलाई 21 को वह गांव के रहने वाले तामेश सिन्हा पिता सिरस सिन्हा के कहने पर शादी कार्यक्रम मे फोटो ग्राफी करने 500 रू मजदुरी के हिसाब से एक दिन काम करने गया था, जिसका मजदुरी रकम तामेश सिन्हा ने नही दिया.

इसके बाद रकम के लिए जब सौरम ने दो तीन बार फोन कर तामेश सिन्हा को मजदुरी का रकम मांग तो वह आज दुगा कल दुंगा कहकर घुमाने लगा, इसके बाद सौरभ 11 जुलाई 21 को शाम करीबन 18.00 बजे अपने घर के सामने खडा था कि उसी समय तामेश सिन्हा बस्ती गली से गुजर रहा था तब सौरभ ने अपना मजदुरी का रकम तामेश सिन्हा से मांग किया तो इसी बात को लेकर दोनो मे बहस हों गया और तामेश अश्लील गाली गलौच कर अपने पिता जी सिरस सिन्हा को सौरभ के घर के सामने ले आया फिर दोनो बाप बेटा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC का अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें