आपस में बहस बाजी कर रहे लोगों को समझाने पर हो गई पिटाई. - CG Sandesh

आपस में बहस बाजी कर रहे लोगों को समझाने पर हो गई पिटाई.

लक्ष्मीनाथ साहू पिता तुलसीराम साहू उम्र 53 साल  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम ठेल्काबोर्ड बड़ेपारा का निवासी है, तथा पेशे से टीचर है. लक्ष्मीनाथ 11 जुलाई 2021  शाम करीबन 5 बजे साहू समाज शांतिनगर में सम्मिलित होकर मिटिंग समाप्त होने के बाद अपने घर ठेल्काबोर्ड जा रहा थे कि रास्ते में एक खेत के पास ठेल्काबोर्ड में जाकर बैठे थे, जहाँ पहले से ठेल्काबोर्ड के रहने वाले परदेशी पटेल , महेंद्र पटेल हम तीनो आपस में बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान वहीं पर विजय साहू व विक्रम साहू भी खेत के पास बैठे हुये थे जो लोग आपस में बहस बाजी हो रहे थे जिनको लक्ष्मीनाथ ने आपस में बहसबाजी क्यो कर रहे हो मत करों कहकर समझाया तो, विक्रम ने  लक्ष्मीनाथ को ही तुम कौन होते हो समझाने वाले कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे. और हाथ मुक्का व बेल्ट से मारपीट किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विक्रम साहू व  विजय साहू पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें