सामाजिक भवन निर्माण के लिए विधायक ने 06.50 लाख देने की घोषणा - CG Sandesh

सामाजिक भवन निर्माण के लिए विधायक ने 06.50 लाख देने की घोषणा

विधानसभा क्षेत्र कांकेर के अन्तर्गत विकास खण्ड नरहरपुर के 13 ग्रामों के परिक्षेत्र स्तरीय कोसरिया यादव अहिर समाज के लिए समाज के लिए ग्राम डुमरपानी के द्वारा आधा एकड़ जमीन निःशुल्क दिया गया है जिसमें समाज के ईष्ट भगवान का मंदिर एवं सामुदायिक भवन निर्माण करने की मंशा क्षेत्र के समाज प्रमुखों ने आज कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी से भेंट कर सामाजिक भवन निर्माण के लिय सहायता की मांग के लिए ज्ञापन सौपा गया। 

जिस पर विधायक शिशुपाल शोरी ने सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए 6.50 लाख रूपये की घोषणा की गई जिस पर जनपद सदस्य श्रीमती जमुना देवी सिन्हा, सरपंच कोसरिया अहिर समाज रामचन्द्र, सचिव नकछेड़ा राम यादव सहित महिला पुरूष सहित ग्रामवासीगण उपस्थित थे । इस घोषणा से समस्त सामाजिक बन्धुओ ने इसका करताल घ्वनि से उत्साह के साथ स्वागत किया। चर्चा के दौरान कोसरिया अहिर समाज के लोग विधायक को गांव आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए वहां शीघ्र ही एक जन चैपाल लगाने का आश्वासन दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें