जमीन में बैठकर रूपये पैसों का दावं लगाकर खेल रहे थे जुआ, मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पखांजूर पुलिस ने 12 जुलाई 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम पीव्ही 1-3 में कुछ लोगों को जमीन में बैठकर रूपये पैसों का दावं लगाकर ताश के पत्ते से हारजीत का जुआ खेलते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि भ्रमण एवं जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबीर सुत्रो से पता चला कि कुछ लोग ग्राम पीव्ही 13 में राकेश हालदार के दुकान के जमीन में बैठकर रूपये पैसों की दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है, सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की कार्यवाही किया गया जहां 03 व्यक्ति तास के 52 पत्ते, नगदी रकम 630 रूपये एवं एक लाईनिगदार गमछा के साथ मौके पर रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़े गये.
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का नाम तरूण मण्डल पिता अतुल मण्डल उम्र 30 वर्ष, संजू घोष पिता सुधीर घोष उम्र 35 वर्ष, संजय राय पिता सुमन राय उम्र 35 वर्ष, पीव्ही 13 श्यामनगर का रहने वाला बताया है. जिनपर पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.