शिवसेना 14 से 29 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में आम जनता की सेवा हेतु मनाएगी सेवा पखवाड़ा.
शिवसेना द्वारा प्रतिवर्ष 14 जुलाई से 29 जुलाई तक पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की सेवा हेतु सेवा पखवाड़ा मनाया जाता है। इस कार्य क्रम के तहत शिवसेना द्वारा विभिन्न समाज उपयोगी सेवा भावी कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जैसे रक्तदान शिविर वृक्षारोपण ,स्वच्छता अभियान, ऐसे पत्रकार जो अपनी जान को जोखिम में डालकर आम जनता के बीच सच को उजागर करते हैं। ऐसे समाज सेवियों का सामान जो विषम परिस्थितियों में भी समाज सेवा का जज्बा रखते हैं। और समाज सेवा कर रहे है। ऐसे चिकित्सक ,नर्स ,स्वास्थ्य कर्मचारी जिन्होंने कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर आम जनता की सेवा किया है । ऐसे पुलिसकर्मी जिन्होंने अपने परिवार को नहीं देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा हेतु अपने जान की आहुति दी और शहीद हुए ।ऐसे सहकारी समिति के कर्मचारी जो कि किसानों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहते हैं एवं किसानों को शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करते हैं। ऐसे शासकीय सेवक जो जनता की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहते हैं और बिना भ्रष्टाचार के जनता की सेवा करते हैं ।ऐसे पंचायत पदाधिकारी, सचिव जो पंच परमेश्वर के सिद्धांतों को मानते हुए पंचायत को सुचारू रूप से चलाते हुए ग्राम पंचायत क्षेत्र की जनता को शासन से प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की योजना का लाभ दिलाते हैं
उन्हें सम्मानित किया जाता है वैसे तो शिवसेना अपने पार्टी के मूल मंत्र 80% समाज सेवा एवं 20% राजनीति के सिद्धांतों पर चलते हुए 365 दिन जनता का काम करती है और जनता की सेवा करते है किंतु यह पखवाड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 14 जुलाई को शिवसेना छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस है ।एवं 27 जुलाई को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के पुत्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्म दिवस है। इसके तैयारी कांकेर जिला में विभिन्न जगह बैठक का आयोजन कर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस कार्यक्रम को सभी ब्लाक में सुचारू रूप से कार्यान्वित करने हेतु प्रभारी बना दिए गए हैं। यह कार्यक्रम शिवसेना कांकेर जिला के हर ब्लाक में मनाएगी एवं विभूतियों का सम्मान करेगी।